देवर भाभी पर रखता था गंदी नजर, अकेला पाकर किया ये काम  

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल
 
लुधियाना (पंजाब): जोधेवाल के इलाके बावा कालोनी में एक महिला के साथ उसके देवर ने अश्लील हरकतें की। महिला ने शिकायत पुलिस को दी। इस मामले में थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने आरोपी कशिश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।


पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी रिश्ते में उसका देवर है जोकि उस पर गंदी नजर रखता था। वह अक्सर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था। इस बात पर उनकी तकरार भी हुई थी मगर फिर भी आरोपी हटा नहीं। उसने कुछ दिनों पहले उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *