भाजपा राज में हिमाचल की महिलाएं सुरक्षित नहीं: शैंकी ठुकराल

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू गोस्वामी, नादौन। भाजपा का शासन काल हिमाचल की महिलाओं के लिए अभिशाप बन गया है, आये दिन छेड़छाड़ एवं महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार के मामले बढ़ते नज़र आ रहे हैं। भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षित रखने में पूरी तरह से विफल रही है।

यह बातें नादौन विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के मुख्य नेता एवं ओबीसी विंग के राज्य संयुक्त सचिव शैंकी ठुकराल ने कही। शैंकी ने जयराम सरकार और भाजपा पर आरोप लगाते कहा कि आखिर किस आधार पर भाजपा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं? जबकि आज हिमाचल के कुछ राजनीतिक नेता ही छेड़खानी के आरोप में लिप्त हो रहे हैं। सरकार सुरक्षित माहौल बनाने की जगह बस बढ़े-बढ़े इश्तिहार दे रही है।

‘आप’ नेता ने कहा कि एक तरफ दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने  महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, सरकारी बसों में मार्शल तैनात कर रखे हैं। इसके साथ ही दिल्ली सरकार की महिला कमीशन केवल दिल्ली ही नहीं उसके साथ-साथ पूरे देश में महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए कार्य करती रहती है। यह सब तभी मुमकिन है जब सरकार की नीयत काम करने की हो, न कि केवल झूठे वादों और बातों के इश्तिहार लगाने से होगा।

शैंकी ने कहा कि अब केवल और केवल आम आदमी पार्टी ही एक विकल्प है जो हिमाचल में महिलाओं को रोज़गार के साथ-साथ उनकी सुरक्षा की गरंटी ले सकती है। आप नेता ने कहा कि इस बार हिमाचल की महिलाएं अपने अभिमान के लिए अपनी सुरक्षा के लिए आम आदमी पार्टी का साथ देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *