भाजपा युवा मोर्चा ने शाहपुर में जलाया पंजाब के CM चन्नी का पुतला

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

06 जनवरी।पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रोकने पर भाजपा युवा मोर्चा में भारी रोष है।शाहपुर में कांगड़ा भाजपा युवा मोर्चा ने अध्यक्ष प्रणव शर्मा के नेतृत्व में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चणी का पुतला फूंका।

इस दौरान मुख्यमंत्री व कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई। भाजपा युवा मोर्चा ने रेस्ट हाउस से रैली निकाली तथा मुख्य बाजार में आकर पुतला फूंका।प्रणव ने कहा कि प्रधानमंत्री का काफिला रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार देख कर बौखला गई है।उन्होंने राष्ट्रपति से पंजाब में चन्नी सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *