भाजपा किसान मोर्चा नगर निगम धर्मशाला के चुनावों के विषय में श्याम नगर में बैठक की

Spread the love

आवाज़  हिमाचल

02 अप्रैल। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डा. राकेश शर्मा बबली की अध्यक्षता में नगर निगम धर्मशाला के चुनावों के विषय में श्याम नगर में बैठक हुई। इस बैठक में आगामी चुनाव के लिए 17 वार्डो में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है जो कि  भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर भाजपा की जीत का परचम लहराएंगे।

इस बैठक में मनोहर धीमान उपाध्यक्ष सामान्य उद्योग निगम हि. प्र. किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता आनंद शर्मा, भाजपा से वार्ड नंबर 10 के प्रत्याशी मीनाक्षी धीमान, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अाइटी संयोजक डॉ विशाल नेहरिया, संसदीय सह संयोजक संजीव जरयाल, जिलाध्यक्ष मनजीत कुमार, जिला मीडिया प्रभारी ओंकार ताड़ा और जिला कांगड़ा के चारों मंडलो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *