भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल जयसिंहपुर ने सम्मेलन को लेकर की बैठक

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

जयसिंहपुर। 4 सितम्बर को होने वाले भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन की तैयारी हेतु अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल जयसिंहपुर की बैठक मंडल अध्यक्ष जीवन कश्यप जी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामन्त्री अजय कवीर, अनुसूचित जाति मोर्चा संगठनात्मक जिला पालमपुर अध्यक्ष मदन लाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामरतन शर्मा,  मंडल मोर्चा के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन की तैयारी हेतू मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को सम्मेलन सफल बनाने के लिए कार्य आवंटित किए गए।

यह जानकारी भाजपा अनुसूचित मोर्चा मीड़िया प्रभारी हरिदास ने एक प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *