भरमौर के होली में नौ परिवारों में भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

विपुल महेंद्रू, चंबा
17 अक्टूबर।मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए भरमौर में सरगर्मियां जोरों पर है।भाजपा व कांग्रेस आमने-सामने है।इसी बीच ग्राम पंचायत होली से 9 परिवारों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है।ग्राम पंचायत होली के प्रधान देवी गुरदास की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं,पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी व अमित भरमौरी ने सभी लोगों का पार्टी में स्वागत किया,साथ ही यह अश्वाशन भी दिया कि वे हर घड़ी उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहेंगे।युवा कांग्रेस चंम्बा ज़िला के महासचिव चंद्रमणी कुलेठी ने बताया कि भरमौर में प्रतिभा सिंह रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नितियों व स्थानीय विधायक की नाकामियों के चलते कई लोग भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो रहे है।होली के 9 परिवारों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *