भनाला के करतार सिंह राणा का निधन, केवल पठानिया ने जताया दुःख

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

शाहपुर। शाहपुर के भनाला निवासी करतार सिंह राणा का आज निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कल रविवार 21 मई को 11 बजे भनाला स्तिथ श्मशानघाट पर किया जाएगा। करतार सिंह राणा ब्लाक समिति रैत के पूर्व चेयरमैन व बरिष्ठ कांग्रेस नेता राणा ओंकार सिंह के बड़े भाई थे। इनके निधन पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने शोक जताते हुए परिवार के साथ संवेदनाएं प्रकट की हैं।
“आवाज ए हिमाचल” मीडिया ग्रुप भी करतार सिंह राणा के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए भगवान से उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *