बूथ सशक्तिकरण में जुटी भाजपा

Spread the love

 

आवाज ए हिमाचल 

दीपक गुप्ता, शाहपुर। लोकसभा चुनाव को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने सर गर्मी तेज कर दी है। पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुर की बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर शाहपुर के एक होटल में एक बैठक हुई। ये बैठक मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिला प्रभारी देवी लाल चौधरी ने सभी का मार्गदर्शन किया। बैठक में विशेष रूप से पूर्व मंत्री सरबीन चौधरी, जिला भाजपा के महामंत्री राकेश चौहान, ओबीसी के तिलक चौधरी, महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव, रजनी ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक मंडल पदाधिकारी व ग्राम केंद्र प्रभारी बूथ केंद्र प्रभारी भाग लिया। बैठक में पूर्व मंत्री सरबीन चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में काम करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बूथ को सशक्त करने पर जोर दिया गया। ये जानकारी शाहपुर मंडल मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार शर्मा ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *