बीबीएन के किसान भाइयों को पंजाब की कांग्रेस सरकार के द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर भाजपा ने की कड़ी निंदा

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

          शांति गौतम बीबीएन 

15 अकतूबर। बीबीएन के किसान भाइयों को पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा गिरफ्तार किए जाने की भाजपा ने कड़ी निन्दा की है| भाजपा नेता प्रेम गौतम  कहा कि एक ओर पंजाब की कांग्रेस सरकार किसानों की हितैषी बनती लेकीन वहीं पंजाब कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र के तीन किसानो  को विभिन्न  धाराएं लगा कर गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह अपने  जा रहे थे।

अगर सरकार और प्रशासनको कोई इन किसान भाइयों से कोई फसल  लेने के लिए परेशानी थी तो उन्हें तुरंत वापिस  कर देते लेकिन जबर जस्ती  उनके ऊपर  धाराएं लगाकर जेल में डालना हमारे  किसान भाइयों का अपमान है जबकि सभी किसान भाई पंजाब से सब्जियों को लेकर हिमाचल में आते हैं जबकि हिमाचल में किसी को भी रोका नहीं जाता।

वह हमारे  किसान भाइयों को पंजाब की कांग्रेस सरकार ने गलत धाराओ को लगाकर निर्दोष किसान भाइयों के साथ अन्याय किया है और पंजाब कांग्रेस  सरकार को  उन किसान भाइयों को जल्दी से जल्दी रिहा करना चाहिए वरना आने वाले दिनों में इसकी सजा कांग्रेस सरकार को भुगतनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *