बिलासपुर जिला लघु उद्योग संघ की नई कार्यकारिणी घोषित,प्रेम डोगरा बने प्रधान

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा,बिलासपुर

19 फरवरी।बिलासपुर जिला लघु उद्योग संघ का साधारण अधिवेशन 19 फरवरी को औद्योगिक क्षेत्र स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर के हाल में संपन्न हुआ। जिसमें सबसे पहले आय व्यय का विवरण रखा गया। चुनाव करवाने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ उद्योगपति सुंदरलाल डोगरा को मनोनीत किया गया था।उसके उपरांत पुरानी कार्यकारिणी ने त्यागपत्र दिया और सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर मनोनयन आरंभ हुआ।अध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर से प्रेम डोगरा को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता तथा दो उपाध्यक्ष चुने गए कुलदीप चंदेल और नोपाल गुप्ता।महामंत्री तुषार डोगरा को बनाया गया,जबकि वरिष्ठ महामंत्री इंदर ठाकुर और सह मंत्री हर्ष दबड़ा को बनाया गया।प्रेस सचिव की भूमिका अरुण डोगरा रीतू निभाएंगे। सह प्रेस सचिव पवन धीमान होंगे। संगठन मंत्री नरेश धीमान और संजीव खजुरिया। प्रचार मंत्री अजय शर्मा । कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा और सह कोषाध्यक्ष अनिल काठ को चुना गया।सदस्यों के रूप में रविकांत डोगरा, राजीव खजुरिया, अतुल भूमले, किरण मेहता और मनोज गुप्ता को लिया गया।मुख्य संरक्षक सुंदरलाल डोगरा रहेंगे,जबकि संरक्षक में तुलसीराम, जगदीश कौंडल और ललित गुप्ता को लिया गया।सलाहकार एडवोकेट पारस गौतम, प्रवीण शर्मा और नारायण चंदेल होंगे। आई ए डी ए के लिए डॉ तेज प्रताप पांडेय, एडवोकेट प्रवीण शर्मा और राजू खन्ना को लिया गया। आय व्यय समिति में संजीव खजुरिया और शुभम शर्मा को रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *