बिलासपुर: गाय की बड़ी आंत का सफल ऑपरेशन कर बचाई जान 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल  

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर। पशु विभाग के चिकित्सक ने एक गाय की बड़ी आंत का सफल ओपरेशन करके उसकी जान को बचा लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए नंद लाल निवासी हीरापुर ने बताया की उनकी जर्सी गाय जोकि लगभग 20दिन से बीमार चल रही थी जिसका उपचार उन्होंने कई जगह करवाया परन्तु गाय ठीक होने का नाम नही ले रही थी। अंत में उन्होंने इस गाय को पशु चिकित्सक अधिकारी श्याम लाल के पास ले जा कर चैक करवाया।  गाय का चेकअप करने के बाद चिकित्सक ने बताया कि गाय की आंत में गांठ है और गांठ को निकालने के लिए शीघ्र ऑपरेशन करवाना होगा अन्यथा गाय मर भी सकती है।

डॉक्टर श्याम लाल ने गाय के ऑपरेशन के लिए बहुआयामी जिला पशु स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर भेजा और पशु पालन विभाग उपनिदेशक डॉक्टर विपिन कुमार को गाय की गंभीर हालत को लेकर अवगत कराया, जिन्होंने गाय की आंत के ऑपरेशन की जिम्मबारी पशु चिकित्सक अधिकारी दयोथ में कार्यरत डॉक्टर रामस्वरूप को दी। डॉक्टर रामस्वरूप और उनके सहयोगी डॉक्टर प्रमोद महाजन ने लगभग 4 घंटे तक इस गाय का ऑपरेशन किया और इस गाय के प्राणों की रक्षा की।
वहीं विभागीय अधिकारी डॉक्टर राम स्वरूप का कहना है की आंत का ऑपरेशन करना बहुत ही नाजुक और जटिल होता है, यदि गाय का ऑपरेशन नही किया जाता तो आंत फटने से मौत भी हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *