बद्दी में स्त्री रोग विशेषज्ञ की मांग को लेकर स्वास्थ्यमंत्री से मिले : नप बद्दी उपाध्यक्ष

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल
कविता गौत्तम, बीबीएन
3 फरवरी नप के पदाधिकारियों ने बद्दी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद सृजित करने की मांग को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहगल से सोलन में मिले।  स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि बद्दी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषक्ष का पद नहीं है। यहां पर प्रति दिन दो सो से अधिक ओपीडी होती है। जबकि दो लाख से अधिक जनसंख्या के इस अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से यहां से गर्भवती महिला को उपचार के लिए सोलन व चंडीगढ़ जाना पड़ता है।
कोरोना काल में सबसे अधिक लोगों को इस समस्या से दो चार होना पड़ा जब बाहरी राज्यों के बोर्डर को सीज कर दिया गया था। बताया कि बद्दी अस्पताल में सबसे अधिक प्रसव हो रहे है। यहा पर  स्थानीय महिलाओं के साथ साथ प्रवासी महिलाएं अधिक मात्रा मेंं प्रसव कराने आती है।गरीब तबके से संबंध रखने वाली यह महिलाए चंडीगढ़ व निजी अस्पतालों में जाने में असमर्थ है। इसलिए इसी अस्पताल में उपचार के लिए आती है। यहां पर स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से कई बार बच्चों को आपात काल में पीजीआई रेैफर करना पड़ता है। उन्होंने यहां पर स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात करने की मांग की है। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहगल ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद के ऊपाध्यक्ष मान सिंह मेहता, युवा मोरचा के जिला महासचिव संजीव ठाकुर, संडोली पंचायतके पूर्व उपप्रधान सोनी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *