बढ़ेड़ा और कश्मीर पंचायतों में कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार, लोक कलाकारों ने किया जागरूक

11 जुलाई: अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों तक प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकार नुक्कड़ नाटक और लोकगीत-संगीत के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

इसी क्रम में शनिवार को नटराज कला मंच के लोक कलाकारों ने नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत बढ़ेड़ा और कश्मीर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कला मंच के प्रभारी राजीव जस्सल और उनकी टीम ने स्थानीय पहाड़ी बोली में लोगों को अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की।

ग्राम पंचायत बढ़ेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत प्रधान सोनिया शर्मा, उपप्रधान नरेश कुमार, पंचायत सदस्य विशंबर सिंह, लक्ष्मी चंद, कांता देवी, मीना कुमारी, निशा कुमारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं ग्राम पंचायत कश्मीर में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत प्रधान मीना देवी, उपप्रधान पवन कुमार, पंचायत सदस्य शकुंतला देवी, प्रवीण कुमारी, ओमा कुमारी, सपना देवी, कर्णवीर, राजेंद्र कुमार, किशोर चंद तथा अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *