प्राकृतिक आपदा पर राजनीति करने से बाज आए भाजपा:- पुनीत मल्ली

Spread the love

कहा भाजपा नेता कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का कर रहे प्रयास

 

आवाज़ ए हिमाचल 

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर पुनीत मल्ली ने प्रेस को जारी एक ब्यान में भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा पर राजनीति करने से भाजपा बाज आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बरसात के कारण कई घर तबाह हुए हैं, कई लोगों को मौत का शिकार होना पड़ा, सड़कों व पुलों को भारी नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। अन्य कई विभागों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। प्रथम रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 8 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लगातार प्रदेश की कांग्रेस सरकार को यह कहकर बदनाम करने का प्रयास कर रही है कि, केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश को हर संभव सहायत प्रदान कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि प्रदेश भाजपा के नेता व केंद्र की मोदी सरकार राहत के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के ऐसे नेता केंद्र से आर्थिक मदद के नाम घटिया ब्यानबाजी कर रहे हैं, जिन्हे विधान सभा चुनाव में हार का मुहं देखना पड़ा। पुनीत मल्ली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केंद्र से दो हजार करोड़ की सहायता मांगी है, जिस पर भी अभी तक केंद्र की और से कोई जबाव नही आया है। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण हिमाचल में जो नुकसान हुआ है, उसे पूरे देश ने देखा है, परंतु केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश की मदद करने की बजाए तमाशबीन बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति पहले ही डगमगाई हुई है, ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि वे बिना किसी भेदभाव के हिमाचल को आर्थिक राहत पैगज जारी करे। ताकि बरसात के कारण जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कर प्रभावित क्षेत्रों का जन-जीवन फिर से सुचारु रुप से चलाया जा सके। मल्ली ने कहा कि प्रदेश भाजपा नेता यह भी झूठी ब्यानबाजी कर रहे हैं कि केंद्र से 160 करोड़ की मदद की गई है।

adds

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *