प्रदेश सरकार ने एक बार फिर निराश किए पदोन्नति की आस में बैठे दिव्यांग कर्मचारी: राव 

Spread the love

]

आवाज़ ए हिमाचल 

सुंदरनगर। पदोन्नति की आस लगाए बैठे प्रदेश के दिव्यांग कर्मचारियों को हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बार फिर निराश किया है। दिव्यांग कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष केआर राव ने बताया की दिव्यांग कर्मचारियों को हिमाचल प्रदेश सरकार ने 6 जुलाई 2022 को हुई अधिसूचना के अनुसार पदोन्नति में चार प्रतिशत आरक्षण देने की स्वीकृति प्रदान की है। लेकिन अब इस अधिसूचना की अवहेलना की जा रही है। शिक्षा विभाग में 1 सितंबर 2022 को टीजीटी से पदोन्नत कर 850 शिक्षकों को स्कूल प्रवक्ता के पद पर तैनाती दी परंतु इस सूची में भी एक भी दिव्यांग कर्मचारी को पदोन्नति नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *