प्रदेश में 13 नवंबर तक रहेगा मौसम साफ़

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल

12 नवम्बर। प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। हिमाचल प्रदेश के छह शहरों में तापमान पांच डिग्री से भी नीचे आ गया है। खास बात यह है कि मैदानी इलाकों में तापमान पहाड़ी क्षेत्रों से ज्यादा भी कम है। आलम यह है सोलन और सुंदरनगर शिमला से ठंडे हैं। राजधानी शिमला में तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिमाचल में मौसम 13 नवंबर तक साफ रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 13 नवंबर तक मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आने वाले एक हफ्ते तक धूप खिलने से प्रदेश के तापमान में फिर से हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *