प्रदेश में फ‍िर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, चार दिन बर्फबारी व बारिश की संभावना

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

15 फरवरी।हिमाचल प्रदेश में 20 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी से चार दिन तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की संभावना है। रविवार को शिमला सहित कई स्थानों पर तापमान में वृद्धि हुई है, जबकि नाहन और कांगड़ा में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में -4.3 और अधिकतम तापमान ऊना में 26 डिग्री दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *