पोहनी गांव पहुंचीं जिला परिषद सदस्य सुरभि ठाकुर, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

21 जुलाई, कविता शान्ति गौतम : नम्होल वार्ड की नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुरभि ठाकुर मंगलवार को अपने ननिहाल घ्याल पंचायत के पोहनी गांव स्थित श्री नैना देवी माता मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।

सुरभि ठाकुर ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या को संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर उसके समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास, बेहतर सड़क सुविधा, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीणों ने भी उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएं साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सुरभि ठाकुर ने श्रद्धालुओं के साथ भंडारे में भी भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता रोशन ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *