पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए शिमला के रिज मैदान पर रखा गया

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

09  जुलाई । पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए शिमला के रिज मैदान पर रखा गया है। अंतिम दर्शन पाने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा हैं।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी साढ़े 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने आएंगे। 15 मिनट बाद ही वह दिल्ली लौटेंगे। हिमाचल कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन की पार्किंग में भी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एक तरफ से प्रवेश करेंगे और दूसरी तरफ से बाहर आएंगे। पार्थिव देह को पहले कांग्रेस मुख्यालय मेन हाल में रखा जाना था लेकिन लिफ्ट में आठ फीट लंबे फ्रिज में पार्थिव शरीर को ले जाने में थी दिक्कत जिसके चलते व्यवस्था बदलनी पड़ी।दोपहर एक बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर के लिए रवाना होगा। शाम छह बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर पहुंचेगा।10 जुलाई शनिवार को पदम पैलेस रामपुर में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम तीन बजे रामपुर में अंतिम संस्कार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *