पुंछ में डिग्री कॉलेज के पास गोली चलने से CRPF के दो जवान घायल

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

पुंछ। जम्मू संभाग के जिला पुंछ में डिग्री कॉलेज के पास गोली चलने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह सरकारी डिग्री कॉलेज पुंछ के बाहर दुर्घटनावश से अर्धसैनिक बल के एक जवान द्वारा बंदूक से गोली चलने के कारण दो जवान घायल हो गए। सीआरपीएफ 200 बटालियन के एक वाहन में सवार एक कांस्टेबल नवजोत राय कथित तौर पर गलती से गोली चली, जिससे वह खुद और उनके सहयोगी एसआई रजनी कांता को चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *