कांगड़ा पुलिस भर्ती: 1,079 युवाओं ने दी शारीरिक दक्षता परीक्षा, 169 हुए सफल

27 नवम्बर: धर्मशाला स्थित पुलिस मैदान में 26 नवंबर को जिला कांगड़ा पुलिस की भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 1,079 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 169 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि 910 अभ्यर्थी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सके।

जिला कांगड़ा पुलिस के अनुसार भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाई जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *