पालमपुर में 10 पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

28 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक्टिव केस 15 हजार के पार हो गए हैं। थाना पालमपुर में लिए गए कोविड-19 टेस्ट में 10 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे  में पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर थाना को आगामी आदेश  तक आने  वाले लोगों के लिए बंद कर दिया है।

डीएसपी अमित कुमार ने बताया पालमपुर थाने के दस पुलिस कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं, इस लिए थाने को आगामी  आदेशों  तक बंद कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाने व चौकियों में काम कर रहे पुलिस जवानों को एहतियात के साथ अपना काम करने के लिए भी प्रेरित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *