पाकिस्तानी सेना ने प्रतिबंधित बलूच अलगाववादी समूह का प्रमुख किया गिरफ्तार

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक सफल खुफिया अभियान के तहत देश के अशांत माने जाने वाले बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित अलगाववादी समूह के संस्थापक को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान की सेना के मीडिया प्रकोष्ठ इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि गुलज़ार इमाम उर्फ शाम्बे को सावधानीपूर्वक चलाए गए एक सुनियोजित अभियान में पकड़ा गया है। यह अभियान विभिन्न भौगोलिक स्थानों पर महीनों तक चलाया गया था।

संसाधनों से भरपूर बलूचिस्तान प्रांत ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है, जो लंबे समय से हिंसक गतिविधियों का केंद्र रहा है। बलूच विद्रोही समूहों की ओर से पहले भी 60 अरब डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) परियोजनाओं को निशाना बनाकर कई हमले किए जा चुके हैं। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि शाम्बे एक ‘कट्टर आतंकवादी’ था, साथ ही प्रतिबंधित बलूच नेशनल आर्मी का संस्थापक और नेता भी था। बलूच नेशनल आर्मी का गठन बलूच रिपब्लिकन आर्मी (BRA) और यूनाइटेड बलूच आर्मी (UBA) के विलय के बाद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *