परस राम अत्री ने डॉ. रविंद्र व सुभाष कोहली के निधन पर जताया दुःख

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

ब्यूरो, शाहपुर। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुख्यालय किलाड़ में स्थित सिविल अस्पताल किलाड़ में तैनात चिकित्सक डॉ. रविंद्र कुमार सपुत्र प्रताप निवासी उलाँसा (भरमौर) की गत दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके अकस्मात निधन पर पंचायत समिति रैत के पूर्व चेयरमैन परस राम अत्री  ने गहरा दुःख प्रकट किया है। परस राम अत्री ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

इसके साथ ही गत दिवस ही शाहपुर के गोरड़ा निवासी सुभाष कोहली के निधन पर भी परस राम अत्री  ने गहरा दुःख प्रकट किया है। कोहली शाहपुर स्तिथ जे मार्ट के मालिक थे तथा क्षेत्र में अच्छा प्रभाव रखते थे। वह कई बार पंचायत प्रधान भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रति उनकी सेवाओं को लम्बे समय तक याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *