पंजाब में नए मंत्रियों के विभाग आबंटन के बाद सिद्धू ने दिया इस्तीफा

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

28 सितंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों के विभागों की घोषणा के थोड़ी देर के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेज का पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष का पद छोडऩे की घोषणा की,

लेकिन यह भी कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहेंगे। पंजाब की राजनीति में हलचल पैदा करने वाले इस पत्र में सिद्धू ने कहा कि समझौता करने से इंसान के चरित्र का पतन होता है और वह पंजाब के भविष्य एवं पंजाब की भलाई के एजेंडे के साथ समझौता नहीं कर सकते।

इसलिए वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। लेकिन वह कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहेंगे। चरणजीत सिंह चन्नी के मंत्रियों के विभागों की आज घोषणा की गई है। अनुमान लगाया गया है कि मंत्रियों के विभागों के आवंटन में सलाह मश्विरा न किए जाने पर सिद्धू नाराज हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *