पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, हमीरपुर में मतदाता सूचियां फाइनल

27 अप्रैल: जिला हमीरपुर की सभी ग्राम पंचायतों की संशोधित मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं। ये सूचियां एक अप्रैल 2026 की अर्हक तिथि के आधार पर तैयार की गई हैं।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाजन और पुनर्गठन से प्रभावित 33 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन पहले पूरा नहीं हो पाया था, लेकिन अब इन पंचायतों की सूचियां भी जारी कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम किसी कारणवश सूची में शामिल नहीं हो पाया है, तो वह चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले निर्धारित प्रपत्र के साथ दो रुपये शुल्क जमा कर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कार्यालय में आवेदन कर सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *