नेहरू युवा केन्द्र संगठन के राष्ट्रीय सोशल पेज पर जगह मिलना गर्व की बात: अभिषेक

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर। बिलासपुर जिला की ग्राम पंचायत धार-टटोह के अंतर्गत पड़ने वाले टटोह गांव के शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह की क्लीन इंडिया 2.0 के अंतर्गत सफाई अभियान की गतिविधियों को नेहरू युवा केंद्र संगठन इंडिया के फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्वीटर के राष्ट्रीय पेज पर जगह मिली है। एक वीडियो 09 सेकंड का भी जारी किया है। जो युवक मंडल के लिए गर्व का विषय है। समाज को सही दिशा मिले, इस उद्देश्य से युवक मंडल लगातार कार्य कर रहा है, जिसके परिणाम आने शुरू हो गए है। ईमानदारी से किया गया कार्य एक ना एक दिन अपना फल जरूर देता है। यह पहली बार हुआ है जब हिमाचल के किसी युवक मंडल को नेहरू युवा केंद्र संगठन के राष्ट्रीय पेज पर जगह मिली है इस तरह का सम्मान युवक मंडल कवाली टटोह टीम के सभी सदस्यों को बेहतर तरीके से समाज के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह के प्रधान अभिषेक ठाकुर ने कहा कि वह इस सम्मान के लिए नेहरु युवा केन्द्र संगठन- बिलासपुर की जिला युवा अधिकारी प्रियंका राणा और उनके समस्त स्वँयसेवियों का भी धन्यवाद करता है, जिनके सहयोग से युवक मंडल कवाली टटोह ने समय -समय पर सामाजिक गतिविधियों को सफलतापूर्वक संम्पन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *