निशानेबाजों के लिए खुशखबरी, छह और सात फरवारी को जिलास्तरीय ट्रायल व प्रतियोगिता होगी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

03 फरवरी।जिला कांगड़ा के निशानेबाजों के लिए खुशखबरी है। जिला रायफल एसोसिएशन की ओर से जिलास्तरीय ट्रायल व प्रतियोगिता छह फरवरी से सात फरवरी तक गुम्मर में होगी। यहां चुने जाने वाले खिलाड़ी राज्यस्तरीय स्पर्धा में भाग ले सकेंगे। राज्यस्तरीय स्पर्धा 13 फरवरी से 15 फरवरी तक सिरमौर जिला के नाहन में आयोजित की जा रही है। अधिक जानकारी कांगड़ा जिला रायफल एसोसिएशन के महासचिव राणा विजय सिंह से संपर्क कर सकते हैं।

विजय राणा ने बताया जिला कांगड़ा के सभी निशानेबाजों व नए प्रतिभागियों को इस संबंध सूचित किया है। जिला कांगड़ा रायफल एसोसिएशन ने जिलास्तरीय ट्रायल व चैंपियनशिप छह से सात फरवरी को गुम्मर में तय की है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 13 फरवरी से 15 फरवरी तक नाहन जिला सिरमौर में होनी है। उसमें जिला की भागीदारी सुनिश्चित होगी। प्रतिभागी को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाणपत्र व प्रवेश शुल्क लाना होगा। कोविड-19 गाइडलाइन की अनुपालना करना दो गज शारीरिक दूरी और मास्क पहना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *