25 अप्रैल: कुल्लू जिले के आनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय लड़की 24 अप्रैल को अपने स्कूल खनाग गई थी, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटी।
परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। कुछ समय बाद लड़की ने फोन कर परिवार को बताया कि उसने किसी व्यक्ति से शादी कर ली है, जिसके बाद फोन कट गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण और संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मदन लाल (एसपी कुल्लू) ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी और लड़की की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।