नादौन की जनता सुक्खू को मान रही सीएम का चेहरा,सुजानपुर की गलती नादौन में न दोहराने की भी हो रही चर्चा

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

बबलू गोस्वामी, नादौन

02 अगस्त। नादौन विधानसभा के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू को जब से कांग्रेस पार्टी हाईकमान द्वारा विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार समिति का चेयरमैन बनाया गया है तब से वे न केवल नादौन विधानसभा क्षेत्र बल्कि प्रदेश में भी मुख्यमंत्री का चेहरा बनकर उभरे है।प्रदेश भर में सुक्खू के कार्यक्रमों में उमड़ रही भीड़ व जगह-जगह हो रहे उनका जोरदार स्वागत भी यह साफ कर रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के बाद सुक्खू ही कांग्रेस में एक ऐसे नेता है,जिनकी पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पूरी पकड़ है।यह भी कहना गलत न होगा कि अपने प्रदेशाध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा कर केंद्र में हाईकमान के समक्ष अपना राजनीतिक कद भी बढ़ाया है।

उधर, नादौन विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान राजनीतिक हालात देखे जाए तो विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू को नादौन विधानसभा क्षेत्र के लोगों द्वारा पूर्ण रूप से कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा माना जा रहा है और यहां हर तीसरे व्यक्ति की जुबान पर ये बात है कि सुजानपुर विधानसभा के लोगों ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हरा कर जो गलती की हैं ये गलती नादौन विधानसभा क्षेत्र में न दोहराई जाए । इस बात को सकारात्मक रूप देने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता लोगों के ड़ोर टू डोर दस्तक़ देकर नादौन विधानसभा क्षेत्र में जोलसप्पड़ में बन रहे मेडिकल कॉलेज,मिनी सचिवालय सहित अन्य विकास कार्यों का श्रेय सूक्खु को दे रहे है।अब तीन माह बाद प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में किस पार्टी के सिर पर ताज लगेगा ये तो जनमत ही तय करेगा,लेकिन लोग यह कहना शुरू हो गए है कि यदि इस बार प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होता है एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू जीत दर्ज करते है तो जिला हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बाद सुख्खू ही ऐसे नेता होंगे जिनके हाथों में प्रदेश की बागडोर होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *