नगर परिषद कुल्लू चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, वार्ड-7 पर अभी भी सस्पेंस

6 मई: कुल्लू में नगर निकाय चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने नगर परिषद कुल्लू के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। हालांकि 11 वार्डों में से वार्ड नंबर 7 के लिए अभी तक प्रत्याशी के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है, जिससे स्थिति साफ नहीं हो सकी है।

वहीं, वार्ड नंबर 8 और 11 में कांग्रेस को स्थानीय उम्मीदवार नहीं मिलने के चलते दूसरे वार्डों से प्रत्याशी उतारने पड़े हैं।

ढालपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन से पहले स्थानीय लोगों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई, जिसके बाद सभी नामों पर सहमति बनी।

जारी सूची के अनुसार वार्ड 1 से विशाल सूद, वार्ड 2 से कुब्जा ठाकुर, वार्ड 3 से ऊष्मज शर्मा, वार्ड 4 से दिग्विजय मोदगिल, वार्ड 5 से पूजा शर्मा, वार्ड 6 से गीता, वार्ड 8 से आशा डोगरा, वार्ड 9 से जीवन कला, वार्ड 10 से हरि सिंह और वार्ड 11 से सुभाष चंद को उम्मीदवार बनाया गया है।

घोषणा के बाद सभी उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। सेस राम आजाद ने यह भी कहा कि पंचायती राज चुनावों के लिए भी कांग्रेस पूरी तरह तैयार है और पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को पूरा सहयोग दिया जाएगा।

 

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *