धर्मशाला में 30 मई से 6 जून तक बिजली कट, कई क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

29 मई: धर्मशाला के लोगों को अगले कुछ दिनों तक बिजली कट की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत उपमंडल संख्या-2 के सहायक अभियंता के अनुसार शहर की बिजली वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने और लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते 30 मई से 6 जून तक अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

30 मई को 63 केवीए पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के अंतर्गत चेलियां और सरकारी कॉलोनी क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इसके बाद 1 जून को 250 केवीए सीएसएस और 250 केवीए एआईआर कॉलोनी के तहत रेडियो कॉलोनी, पियुंगल नाला, सुभाष नगर और अपर सकोह क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। वहीं 2 जून को 250 केवीए सीएसएस गुलेर मोहल्ला के अंतर्गत गुलेर मोहल्ला और सीवरेज प्लांट क्षेत्र में बिजली कट रहेगा।

3 जून को एक बार फिर चेलियां और सरकारी कॉलोनी क्षेत्र में बिजली बंद रखी जाएगी। 4 जून को 400 केवीए बीएड कॉलेज फीडर के तहत एसएसबी क्वार्टर, केंद्रीय विश्वविद्यालय, ब्वॉयज स्कूल, जवाहर नगर, डाइट, बीएड कॉलेज और हॉस्टल क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अलावा 5 जून को रेडियो कॉलोनी, पियुंगल नाला, सुभाष नगर और अपर सकोह क्षेत्रों में फिर से बिजली बंद रहेगी। 6 जून को जवाहर नगर, नेहरू युवा केंद्र, बलौरिया मोहल्ला, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी और न्यू कॉलोनी चेलियां क्षेत्रों में रखरखाव कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी।

विद्युत विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि पूरा कार्य मौसम पर निर्भर करेगा। यदि किसी दिन मौसम खराब रहा तो उस दिन का काम अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से पहले से जरूरी तैयारियां करने की सलाह दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *