13 अक्तूबर, कविता शान्ति गौतम : देवभूमि सोशल वेलफेयर सोसाइटी बद्दी की ओर से 17 अक्टूबर, शनिवार को जीएस रिजॉर्ट बद्दी में मां भगवती के पांचवें विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जागरण में हिमाचल की गायिका तन्नू चंदेल, हिमाचली गायक पंकज धीमान और पंजाब के गायक गौरव कौंडल महामाई का गुणगान करेंगे। माता रानी का जागरण रात आठ बजे से शुरू होगा। इसके अलावा सुबह 11 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इनमें दिल्ली सभा के सदस्य भरत कुमार तथा ईएसआई अस्पताल बद्दी में तैनात भजन कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं।