दिवाली के बाद हार पर मंथन करेगा केंद्रीय नेतृत्व

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

04 नवंबर। दिवाली के बाद सीएम जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप नई दिल्ली जाएंगे। हार पर केंद्रीय नेतृत्व मंथन करेगा। उपचुनाव में चारों सीटें हारने के बाद भाजपा नई दिल्ली में इस संबंध में समीक्षा होगी। प्रदेश में उपचुनाव में चारों सीटें गंवाने के बाद अब प्रदेश भाजपा हार पर मंथन करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बारे में जयराम ठाकुर, सुरेश कश्यप, अविनाश राय खन्ना, संजय टंडन,

पवन राणा आदि नेताओं से पूछेंगे कि यह चूक क्यों हुई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बयान दिया है कि कुछ लोग पार्टी के भीतर थे, मगर फिर भी भीतर नहीं थे। उन्होंने भितरघात की ओर भी इशारा किया है। वह केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष भितरघात के बारे में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। महंगाई और अन्य कारणों को भी स्पष्ट करेंगे। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व हिमाचल प्रदेश में भाजपा की इस स्तर पर हुई हार से खुश नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *