दिवाली की रात महाराष्ट्र के धाराशिव में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के छह लोगों की जलकर मौत

9 नवम्बर:महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के धाराशिव तालुका स्थित येदशी गांव में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ही परिवार के छह सदस्यों की आग में जलकर मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गोविंद करांडे के घर में तड़के करीब 2:30 बजे आग लगी। इस हादसे में उनके माता-पिता, पत्नी और दो बेटियों समेत परिवार के छह सदस्यों की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक राणा जगजीत सिंह पाटिल सुबह करीब 4:20 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए कलांब और तुल्जापुर से दमकल विभाग की गाड़ियां बुलाई गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

वहीं, दिवाली की रात महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं। विरार और ठाणे में रिहायशी इमारतों में आग लगी, जबकि मुंबई के बाइकुला-डोंगरी इलाके में कई दुकानों में आग लगने की सूचना मिली। इसके अलावा पुणे में दमकल विभाग को आग लगने से जुड़ी 81 शिकायतें मिलीं, जिनमें अधिकतर घटनाएं पटाखों के कारण हुई थीं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *