दिल्ली में अगले 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन:कल से नहीं चलेगी मेट्रो

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

09 मई।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने का एलान कर दिया है। दिल्ली में अब अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन रहेगा।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। लॉकडाउन अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली में कल से मेट्रो चलनी बंद हो जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 26 अप्रैल के बाद से कोरोना के केस कम होने शुरू हुए और पिछले एक-दो दिन में पॉजिटिविटी रेट 35% से घटकर 23% हो गया है।


सीएम केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ाया है। इस बीच आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। 17 मई की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि इस बीच सरकार संक्रमण के मामलों की समीक्षा करेगी। हालात में सुधार न होने से लॉकडाउन आगे भी बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने की जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए बढ़ाया जा रहा है।

 


दरअसल, कोरोना के मामले बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने सबसे पहले बीते 19 अप्रैल की रात बजे से 6 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया था। हालात में बदलाव न होने पर 25 अप्रैल को इसे एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया था। दूसरे सप्ताह का लॉकडाउन तीन मई को सुबह 5 बजे खत्म होने वाला था तो सरकार ने एक मई को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया। फिर इस सप्ताह का लॉकडाउन 10 मई को खत्म होने वाला था थो सरकार ने 9 मई को बढ़ा दिया। अब 17 मई सुबह 10 बजे तक बंदिशें लागू रहेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *