दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर; चपेट में आए एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल  

नाहन। जिला सिरमौर में संगड़ाह सड़क पर दनोई के समीप एक हादसा हो गया। यहां पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में एक बाइक  आ गया, जिससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। मृतक की पहचान लायक राम निवासी ठकराड़ा के रूप में हुई है। वहीं घायल रामलाल भी उसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घायल राम लाल की टांग कट गई है।

बताया जा रहा है कि वे दोनों बाइक पर ददाहू जा रहे थे। जैसे ही वे दनोई के पास पहुंचे तो पहाड़ी से पत्थर गिर गया और बाइक उसकी चपेट में आ गया। जख्मी राम लाल को सिविल अस्पताल ददाहू में पहुंचाया गया, जहां से उसे नाहन रेफर कर दिया गया है। उधर रेणुका जी पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *