तपोवन में परमार ने लिया सत्र की तैयारियों का जायज़ा

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल  
                  विक्रम चंबियाल ( धर्मशाला )

08 दिसंबर। विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने आज धर्मशाला के समीप तपोवन में 10 से 15 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित होने वाले हिमाचल प्रदेश विधान सभा के शीतकालीन सत्र से सम्बन्धित तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने विधान सभा परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विधान सभा के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।विधानसभा अध्यक्ष ने विधान सभा मीटिंग हॉल, विभिन्न दीर्घाओं, कक्षों सहित विधान सभा हाऊस का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

विपिन सिंह परमार ने विभिन्न मंत्रियों एवं अधिकारियों के कक्षों एवं बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण भी किया।उन्होंने अधिकारियों को कोरोना के नए वेरियंट ओमीक्रोन के संक्रमण के मद्देनज़र सत्र के दौरान परिसर में कोविड सम्बन्धी दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान केवल विधान सभा से सम्बन्धित कार्यों से आने वाले लोगों को ही परिसर में प्रवेश देना सुनिश्चित किया जाना चाहिए तथा अनावश्यक भीड़ से बचा जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *