तकीपुर कॉलेज में विज्ञान और वाणिज्य संकाय बहाल करने की मांग, मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

9 जुलाई:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से एपीएमसी जिला कांगड़ा के चेयरमैन निशु मोंगरा ने शिमला में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राजकीय महाविद्यालय तकीपुर, कांगड़ा में विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों को दोबारा शुरू करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और जनहित को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *