टूरिज़्मो त्रिगर्त कार्निवल के वेलिडिक्टरी समारोह में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी सहित उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 40 विभूतियाँ सम्मानित  

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

ब्यूरो, धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय के अंतगर्त टूरिज़्म एंड वीवॉक डिपार्टमेंट की ओर से टूरिज़्मो त्रिगर्त कार्निवल 2022 एक सितंबर से 27 सितंबर तक बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष पर कार्निवल का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान एचएस बतौर बशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। समारोह में समाजसेवा, शिक्षा, हॉस्पिटलिटी एन्ड टूरिज़्म, राजनीति, खेलकूद, संस्कृति, इंटरपेनुरशिप व रंगमंच के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा गायन क्षेत्र में भी बेहतर करने वाले विद्यार्थिओं को भी सम्मानित किया गया। कार्निवल में विजेता व उप विजेताओं को भी सम्मानित किया। कॉलेज प्रचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने मुख्यातिथि को टोपी और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि विशाल नैहरिया ने टूरिज़्मो त्रिगर्त कार्निवल कार्यक्रम को एक सराहनीय प्रयास करार दिया, जो 2019 से इस तरह के इवेंट करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से सभी विधाओं के कलाकारों और कॉलेज के विद्यार्थियों को एक मंच पर खड़ा करना एक सराहनीय कदम है। छात्र व छात्राओं में हुनर की कमी नहीं होती कमी सिर्फ मंच की होती है जो टूरिज़्म एंड वीवॉक डिपार्टमेंट ने पिछले तीन सालों में पूरी की है। बाशिष्ट अतिथि जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने भी सभागार में मौजूद विद्यार्थिओं को पर्यटन विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयास के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन को बढाबा देने के लिए समेलन किए जा रहें हैं। इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर का समेलन की मेजबानी करने का धर्मशाला को मौका मिला था। इससे बड़े मंच प्रदान किए जा रहे हैं।

इस दौरान विधायक विशाल नैहरिया ने बताया वर्तमान में पर्यटन प्रत्येक राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण घटक है और धर्मशाला में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ हर्बल जैसे पर्यटन को असीम संभावनाएं हैं, जिससे निश्चित तौर पर पर्यटन बढ़ेगा।

 इन विभूतियों को किया गया सम्मानित   

  1. बेजोड़ समर्पण के लिए त्रिगर्थ लोकप्रिय नेता पुरस्कार 2022-  इंदु गोस्वामी, संसद सदस्य, भारत सरकार।
  2. त्रिगर्थ राष्ट्रीय वैज्ञानिक पुरस्कार 2022 – प्रो. प्रदीप कुमार, डीन अकादमिक, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय।
  3. बेजोड़ समर्पण के लिए त्रिगर्थ पर्यटन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022- प्रो. सोनिया खान, व्यावसायिक अध्ययन संस्थान- एमटीए, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय।
  4. प्रो. सुषमा रेवाल, व्यावसायिक अध्ययन संस्थान- एमटीए, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय।
  5. प्रो. चंद्र मोहन परशीरा, व्यावसायिक अध्ययन संस्थान – एमटीए, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय।
  6. त्रिगर्थ साइंस टीचर हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2022- हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय से प्रो. भाग सिंह चौहान।
  7. त्रिगर्थ राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021- शासकीय महाविद्यालय धर्मशाला के भूगोल विभाग से प्रो. संजय पठानिया।
  8.  त्रिगर्थ राष्ट्रीय असाधारण शिक्षक पुरस्कार 2022- प्रो. संजय शर्मा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के शारीरिक शिक्षा विभाग में अध्यक्ष।
  9. भाषा 2022 के लिए त्रिगर्थ राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, डॉ मीनाक्षी दत्ता, वाइस प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज धर्मशाला।
  10. त्रिगर्थ राष्ट्रीय मुंशी प्रेम चंद पुरस्कार 2022- डॉ. रवि कुमार गोवान।
  11.  त्रिगर्थ राष्ट्रीय वेद व्यास पुरस्कार 2022- कैलाश, संस्कृत विभाग राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला।
  12. अतुलनीय समर्पण के लिए त्रिगर्थ राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022- राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला से मनोविज्ञान विभाग की डॉ. पूजा दीवान।
  13. शिक्षण के लिए त्रिगर्थ राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022- श्रुति शर्मा, अंग्रेजी विभाग, गवर्नमेंट कॉलेज शाहपुर।
  14. सीएसआर के लिए त्रिगर्थ राष्ट्रीय उद्यमी पुरस्कार 2022- कमल शर्मा, चेयरमेन सत्यम नर्सिंग एजुकेशनल ग्रुप लंजोत रैत।
  15.  अतिथि सत्कार के लिए त्रिगर्थ पर्यटन राष्ट्रीय उद्यमी पुरस्कार 2022 -डी’पोलो क्लब एंड स्पा होटल धर्मशाला।
  16. विक्रम सोंधी, प्रबंध निदेशक, होटल डी’पोलो क्लब और स्पा रिसॉर्ट धर्मशाला।
  17.  दावा सेरिंग, महाप्रबंधक- त्रिगर्थ राष्ट्रीय पर्यटन विरासत प्रबंधक पुरस्कार 2022 होटल डी’पोलो क्लब और स्पा रिसॉर्ट धर्मशाला में अभूतपूर्व समग्र आतिथ्य संचालन और व्यवसाय चलाने के लिए।
  18. असीम शर्मा, प्रबंधक संचालन- त्रिगर्थ राष्ट्रीय पर्यटन राइजिंग स्टार अवार्ड 2022 होटल डी’पोलो क्लब और स्पा रिसॉर्ट धर्मशाला में अभूतपूर्व प्रबंधक संचालन के लिए।
  19. बेकरी और कैफे के लिए त्रिगर्थ पर्यटन राष्ट्रीय उद्यमी पुरस्कार 2022- बेक एंड ब्रूज़- जसबीर कौशल।
  20. त्रिगर्थ नेशनल यू इंस्पायर अस ऑल अवार्ड 2022- प्रो अजय कटोच, एसोसिएट प्रोफेसर, गवर्नमेंट कॉलेज, धर्मशाला।
  21. शैक्षणिक संस्थान में असाधारण नेतृत्व के लिए त्रिगर्थ राष्ट्रीय पुरस्कार 2022- डॉ. अजय चौधरी, वाणिज्य विभाग,  डिग्री कॉलेज, धर्मशाला।
  22. त्रिगर्थ राष्ट्रीय युवा संकाय पुरस्कार 2022- डॉ. नीतू नेगी अर्थशास्त्र विभाग, गवर्नमेंट कॉलेज धर्मशाला ।
  23. बौद्धिक संपदा अधिकारों के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए त्रिगर्थ राष्ट्रीय शोधकर्ता पुरस्कार 2022- प्रो. दीपांकर शर्मा, प्रोफेसर, स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्टडीज, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय।
  24. नवोदित गायक के लिए त्रिगर्थ राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2022–खुशी।
  25. दो छात्र भाई डुओ को शहनाई के उभरते संगीतकार के लिए त्रिगर्थ राष्ट्रीय बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार 2022– इमरान नियाज़ी और इरफ़ान नियाज़ी।
  26. फोटोग्राफी के लिए त्रिगर्थ राष्ट्रीय पुरस्कार–अभिनव पठानिया एवम आदित्य सोनी।
  27. फिटनेस प्रदान करने के लिए त्रिगर्थ राज्य पुरस्कार 2022 – श्रीमान। किशन कपूर।
  28. असाधारण भौतिक चिकित्सा प्रदान करने के लिए त्रिगर्थ राज्य पुरस्कार 2022 फिजियो-समाधान रिभा शर्मा गुप्ता।
  29. बेजोड़ संकल्प के लिए त्रिगर्थ राष्ट्रीय संकाय पुरस्कार 2022 – हर्ष दीपिका, वाणिज्य विभाग, शासकीय डिग्री कॉलेज, धर्मशाला।
  30. त्रिगर्थ स्टेट मूवर एजुकेशनल एंटरप्रेन्योर अवार्ड 2022- दुष्यंत कैस्थ, HIET, शाहपुर।
  31.  शिक्षा में त्रिगर्थ स्टेट शाइनिंग स्कूल अवार्ड 2022 आर्किड इंटरनेशनल स्कूल, रजोल– जीवन ज्योति और अमन कटोच।
  32. समाज सेवा में त्रिगर्थ राष्ट्रीय विश्व परिवर्तक पुरस्कार 2022 – सारिका पंवार, निफा की राज्य प्रमुख एवं अरविंद पंवार।
  33.  त्रिगर्थ राष्ट्रीय प्रेरणा पत्रकार पुरस्कार 2022- अमर उजाला में ब्यूरो प्रमुख सुनील चड्ढा।
  34.  त्रिगर्थ राष्ट्रीय कलाकार पुरस्कार 2022- डॉ. शर्मिला शर्मा।
  35.  त्रिगर्थ राष्ट्रीय गतिशील कलाकार पुरस्कार 2022- डॉ. मिथुन दत्ता।

कॉलेज प्रचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने वीवॉक डिपार्टमेंट के नोडल अधिकारी डॉ. अजय चौधरी, हेड ऑफ़ टूरिजम डिपार्टमेंट डॉ. अमित कटोच व तरसेम जरियाल सहित वीवॉक के सभी स्टाफ सदस्यों व आयोजनकर्ता विद्यार्थिओं को इस समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *