टिकट न मिलने पर पालमपुर भाजपा उम्मीदवार उतरे बगावत पर

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

24 मार्च।  नगर निगम चुनाव के लिए टिकट न मिलने पर पालमपुर भाजपा में बगावती सुर उठने लगे हैं। वार्ड 13 टांडा से भाजपा कार्यकर्ता गुरबचन सिंह, पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष संजीव सोनी व मंडल महासचिव विजय भट्ट ने टिकट आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बातचीत में संजीव सोनी ने कहा कि 1990 में भाजपा से राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इस दौरान वह लोहना पंचायत के प्रधान भी रहे। पंचायत प्रधान का पद महिला के लिए आरक्षित होने के बाद पत्नी ने पंचायत की कमान संभाली।

बकौल सोनी, इसके बावजूद दूसरे व्यक्ति को टिकट देकर पार्टी ने उनका राजनीतिक करियर समाप्त करने का प्रयास किया है। तर्क दिया कि हाईकमान को फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। चेतावनी दी कि अगर पार्टी ने इस बाबत कोई फैसला नहीं लिया तो वह आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि लंबी लड़ाई के बाद पालमपुर नगर निगम बना है और इसमें उनका योगदान सराहनीय रहा है। ऐसे में कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी के बाद भाजपा निगम चुनाव में जीत कैसे हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *