जोगिंदर नगर के द्राहल में पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर, गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण और टीकाकरण की दी जानकारी

5 अक्तूबर: सीडीपीओ चौंतड़ा के अंतर्गत वृत्त द्राहल में पोषण माह के तहत वृत्त स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वृत्त पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने की। शिविर में सीएचओ अंकिता भट्ट, आशा कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायत द्राहल एवं बुल्ला भड़ायदा के वार्ड सदस्यों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं ने भाग लिया।

वृत्त पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने पोषण अभियान 2026 की थीम ‘मेरी आंगनवाड़ी, मेरी जिम्मेदारी’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संतुलित आहार, पोषण वाटिका, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) तथा मातृ एवं शिशु पोषण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने और पोषण संबंधी गतिविधियों में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

सीएचओ अंकिता भट्ट ने पोषण एवं स्वास्थ्य के साथ नियमित टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से एचपीवी टीकाकरण के संबंध में उपस्थित प्रतिभागियों को जागरूक किया तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

शिविर का उद्देश्य समुदाय में पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्वस्थ पोषण व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *