कोहाला में ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा की बैठक, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान

5 अक्तूबर, आशीष दामीर: कोहाला में ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा की मासिक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं प्रभारी सतपाल रायजादा तथा विवेक कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की। इसके अलावा पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, एपीएमसी अध्यक्ष नीशू मोंगरा और शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।

बैठक में चारों जोन के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, कुलदीप राणा, राजेश कुमार और रीता मनकोटिया अपनी-अपनी कमेटियों के साथ शामिल हुए। ब्लॉक कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी ने भी बैठक में भाग लिया।

सतपाल रायजादा ने अपने संबोधन में मतदाता सूची और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अकेले नहीं हैं, बल्कि देशभर में युवा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ग यह समझ चुका है कि देश के संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। रायजादा ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

ब्लॉक अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया ने सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति दर्ज की और हर मासिक बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस दौरान पंचायत समिति मटौर की सदस्य ज्योति ने सतपाल रायजादा के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं करण शर्मा को कांगड़ा शहरी कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया। विभिन्न पंचायतों के प्रधानों ने भी बैठक में भाग लिया और राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को हर गांव तक पहुंचाने तथा लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने पर सहमति जताई।

बैठक में जिला महासचिव केवल चौधरी, कांता सरोच, उर्मिला, नीशा, रविंद्र जट, संजीव धीमान, संजय कांचा, कमल सरोच, इकबाल सिंह, बलदेव, रैणा चौधरी, सुरेश शर्मा, संदीप मनकोटिया, सुल्तान मोहम्मद, रंजीत सिंह और जिला पार्षद ईशांत चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *