जुब्बल-कोटखाई उपचुनाव में भाजपा के 11 पदाधिकारी पार्टी से निष्कासित

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल

26 अक्तूबर । जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा का समर्थन करने वालों पर भाजपा की कार्रवाई लगातार जारी है। अब भाजपा जिला महासू के अध्यक्ष अजय श्याम ने जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने पर 11 पदाधिकारियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

इस संबंध में आज सुबह पार्टी की ओर से निष्कासन आदेश जारी किए गए हैं। इससे पहले  भाजपा, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई थी। गत दिन भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो के जुब्बल-कोटखाई मंडल अध्यक्षों समेत 15 और पदाधिकारियों को छह-छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *