जिला परिषद कैडर की हड़ताल से पंचायत विकास कार्यों पर लगा पूर्णविराम, पंचायत प्रधान भी समर्थन में उतरे 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

स्वर्ण राणा, नूरपुर। प्रदेश भर में जिला परिषद कैडर कर्मचारी और अधिकारी लगातार कलम छोड़ो हड़ताल पर है और आज इनकी हड़ताल का आठवां दिन है।यह कर्मचारी सरकार से उन्हें विभाग में शामिल करने की मांग पर अड़े है।
इसी के चलते आज ब्लॉक नूरपुर के कई प्रधान और उपप्रधान इनकी हड़ताल के समर्थन में आए। प्रधान उदय पठानिया, उपप्रधान सिकन्दर राणा ने बताया कि जिला परिषद कैडर के इन कर्मचारियों और अधिकारियों की कलम छोड़ो हड़ताल पूरी तरह जायज है और सरकार को इन्हें विभाग में शामिल करना चाहिए।

 

उन्होंने बताया कि पंचायत सचिवों का पंचायतों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है और जिस प्रकार से सरकार इनके विकल्प के रूप में चौकीदार और सिलाई कर्मचारियों से सचिवों का कार्य करने का प्रयास कर रहे है वो हास्यप्रद है।उनकी माने तो सरकार को शीघ्र इनकी मांगो को पूरा करना चाहिए जिससे यह अपने काम्बोर वापिस लौटे और विकासकार्य को गति दे पाए। इन्होंने बताया कि दो तारीख को सभी पंचायतों में ग्राम सभाएं थी लेकिन पंचायत सचिवों की हड़ताल के चलते कोई भी ग्राम सभा नहीं हो पाई और जब ग्राम सभाएं नहीं होंगी तो विकासकार्यों के शेल्फ नहीं डल पाएंगे, इसलिए सरकार इनकी मांगो को जल्द पूरा करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *