जिला परिषद कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे केवल पठानिया 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शाहपुर, 30 जून। जिला परिषद कर्मचारी महासंघ विकास खंड रैत द्वारा आज भी छठे दिन अपनी मांगों को लेकर पेंन डाउन स्ट्राइक जारी रखी गई। अपनी मांगों को लेकर आज भी आवाज हर विकास खन्ड में तेज हुई।

इस मौके पर शाहपुर कांग्रेस के प्रतिनिधि एव जिला मीडिया कॉर्डिनेटर प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने जिला परिषद कर्मचारी महासंघ की मांगों का समर्थन करते हुए उनके साथ शांति प्रिय तरीके से धरने पर बैठे।

पठानिया ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की 5 वर्षों में अनदेखी की है। प्रदेश भर में कर्मचारी का हर वर्ग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उत्तर आया है, लेकिन प्रदेश सरकार ने अपने आंख कान बन्द कर लिए हैं।
पठानिया ने कहा कि सरकार को जिला परिषद कर्मचारी महासंघ की मांगो पर गौर करना चाहिए। पंचायती राज के इन जिला परिषद कर्मचारियों को विभाग में नहीं लिया जा रहा, जिस कारण इन कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के वितीय लाभ नहीं मिल पा रहा।

इस अवसर पर बारिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, प्रधान रचना देवी, पंचायती राज संगठन ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष इकवाल सिंह मिंटा, प्रधान अजय बबली, उप प्रधान सुरिन्दर ठाकुर, उप प्रधान इंद्र जीत, उप प्रधान सुरिन्दर जम्वाल, ओबीसी ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, शेर सिंह, उप प्रधान विनोद कुमार आदि पंचायती राज के चुने हुए पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *