जिला कांगड़ा के मास्टर वेटरन के खिलाड़ी गोवा में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, धर्मशाला/कांगड़ा। ऊना में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर वेतन प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के खिलाड़ियों का बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा। इस प्रतियोगिताओं के विभिन्न आयु वर्ग में महिला एवं पुरुषों ने अपना जलवा वहां दिखाया और विजेता एवं उपविजेता रहे।

जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा ने समस्त जिला कार्यकारिणी की तरफ से राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस वर्ष जिला कांगड़ा के मास्टर वेटरन खिलाड़ियों का ऊना में 15 से 17 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा है और इस प्रतियोगिता से जिला कांगड़ा के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता जोकि 19 मार्च से लेकर 26 मार्च तक गोवा में आयोजित की जा रही है उसमें हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। पुरुष 35 आयु वर्ग के एकल एवं युगल मुकाबले में कांगड़ा जिला से गौरव कपूर का चयन हुआ है। पुरुष 40 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में कांगड़ा जिला से हितेंद्र सैनी का चयन हुआ है। महिला 40 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में सरिता शर्मा एवं संतोष ठाकुर का चयन हुआ है। महिला 40 आयु वर्ग के युगल मुकाबले में संजना कंवर एवं सरिता शर्मा का चयन हुआ है। महिला 45 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में कांगड़ा जिला से उर्वशी थापा का चयन हुआ है। मिश्रित 50 आयु वर्ग में संदीप ढींगरा एवं संजना कंवर का चयन हुआ है। महिला 50 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में संजना कंवर का चयन हुआ है। पुरुष 55 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में कांगड़ा जिला से सतपाल कपूर का चयन हुआ है। पुरुष 60 आयु वर्ग के युगल मुकाबले में कांगड़ा जिला से संजीव रतन का चयन हुआ है। पुरुष 70 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में कांगड़ा जिला से ओंकार नाथ शरोत्री का चयन हुआ है। यह सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता जो कि 19 मार्च से गोवा में आयोजित होने वाली है उसमें हिस्सा लेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *