जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत, 57972 वोटों से जीते रिंकू

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

जालंधर।  लोकसभा उपचुनाव के लिए 10 मई को हुए मतदान के आज घोषित नतीजों में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू ने कांग्रेस प्रतिद्वंदी से 57 हजार 972 वोटों से जीत दर्ज की है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने हमारे कामों को स्वीकार किया है। विपक्ष ने गंदी राजनीति की, लेकिन आप ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम किया।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पत्रकारवार्ता कर जालंधर उपचुनाव में जीत के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जालंधर के जनादेश ने यह बता दिया कि पंजाब की जनता आप सरकार के काम से संतुष्ट भी है और खुश भी। कांग्रेस ने जालंधर उपचुनाव में हार स्वीकार कर ली है।

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने कहा कि हम जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, समर्थकों और सभी को धन्यवाद किया। उन्होंने निरंतर उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू और आप पार्टी को जीत की बधाई दी। उधर आम आदमी पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत को लेकर पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *