जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

16 नवम्बर: धर्मशाला स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी)-2027 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्न वेबसाइट पर जाना होगा:

https://cbseitms-rcil-gov-in/nvs/AdminCard/Admin2027Card

प्राचार्य ने सभी अभिभावकों और अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे समय रहते अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें तथा उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और अन्य आवश्यक निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *