जरूरतमंद लोगों को हिंदुस्तान जनसेवा समिति रामशहर ने बांटे गर्म कपड़े एवं कंबल

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

        शांति गौतम (बीबीएन) 

7 जनवरी। पिछले कई वर्षों से लगातार सेवा भाव से कार्य करते हुए हिंदुस्तान जन सेवा ऑर्गेनाइजेशन एनजीओ के रूप में समाज सेवा के हित में कार्य कर रहे हैं। उसी के तहत आज हिंदुस्तान जन सेवा समिति के अर्की मंडल के अध्यक्ष आरपी जोशी एवं बॉलीवुड की मशहूर गायिका शिल्पा जोशी सहित सभी लोगों ने राम शहर के आसपास के गांव के जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े एवं कंबल दिए। इस मौके पर हिंदुस्तान जन सेवा,

ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं वीरेंद्र शर्मा सुशील ठाकुर अनिल ठाकुर अमरजीत सिंह राकेश कुमार शिप्रा जोशी कमल आजाद नीलम शर्मा सहित सभी एनजीओ के मेंबर उपस्थित रहे। आरपी जोशी ने अपने बयान में कहा कि हिंदुस्तान जन सेवा ऑर्गेनाइजेशन इस तरह के कैंप एवं इस तरह के शिविर का आयोजन हमेशा करती रही है, एवं इसके बाद नशा निवारण कैंप का आयोजन बहुत जल्द रामशहर में लगाने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *